Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों ने उठाईं 9 सूत्रीय मांगें, प्रधानमंत्री को भेजा प्रस्ताव
  • अल्मोड़ा

सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों ने उठाईं 9 सूत्रीय मांगें, प्रधानमंत्री को भेजा प्रस्ताव

AltnewsUttarakhand 17/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति का 14वां वार्षिक सम्मेलन नगर के एक होटल में आयोजित हुआ। सम्मेलन में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री को 9 सूत्रीय मांगों का प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। इसकी प्रति सांसद अजय टम्टा को भी प्रेषित की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता चंद्रशेखर सिंह सिराड़ी ने तथा संचालन नारायण दत्त पांडे ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर समिति की 13वीं स्मारिका का विमोचन भी किया गया। सम्मेलन में सातवें वेतन आयोग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने, सीजीएचएस सुविधा नहीं होने वाले क्षेत्रों में मेडिकल भत्ते को एक हजार रुपये से बढ़ाकर चार हजार रुपये करने अथवा सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में सीजीएचएस के तहत उपचार की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा 80 वर्ष की आयु के बजाय प्रत्येक वर्ष पेंशन में 2.5 प्रतिशत की वृद्धि अथवा प्रत्येक पांच वर्ष में पांच प्रतिशत बढ़ोतरी, समान पद पर समान पेंशन, पेंशन कम्यूटेशन की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 12 वर्ष करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परिवार सहित दो वर्ष में एक बार एलटीसी सुविधा देने तथा बोनस का लाभ उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों के लिए आयकर छूट की सीमा बढ़ाने, स्टैंडर्ड डिडक्शन में वृद्धि करने तथा रेल यात्रा में किराया रियायत दोबारा लागू करने की मांग भी की गई। इसके साथ ही सांसद अजय टम्टा के माध्यम से रेल मंत्री को अल्मोड़ा-बागेश्वर-काठगोदाम-पिथौरागढ़ रेल लाइन निर्माण संबंधी ज्ञापन भेजे जाने का भी उल्लेख किया गया। सम्मेलन में एमडी कांडपाल, एसएस कार्की, पीएम नेगी, बिशन सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, नारायण दत्त पांडे, रमेश चंद्र तिवारी, नवीन चंद्र जोशी, गणेश सिंह, डॉ. हेमंत कुमार, पूरन चंद कांडपाल, बी. शाह, हर्षवर्धन चौधरी, गंगा सिंह फतियाल, मनोहर सिंह नेगी, पीएस नेगी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में स्वचालित फिटनेस केंद्र शुरू होने तक मैनुअल जांच जारी रखने की मांग
Next: बाल्मीकि समाज के युवक से मारपीट के विरोध में रानीखेत में धरना, कार्रवाई की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.