Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बाल्मीकि समाज के युवक से मारपीट के विरोध में रानीखेत में धरना, कार्रवाई की मांग
  • अल्मोड़ा

बाल्मीकि समाज के युवक से मारपीट के विरोध में रानीखेत में धरना, कार्रवाई की मांग

AltnewsUttarakhand 17/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रानीखेत। स्थानीय व्यवसायी द्वारा बाल्मीकि समाज के एक युवक के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद सोमवार को क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन शुरू कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई होने तक उनका धरना जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर व्यवसायी और युवक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान व्यवसायी ने युवक को थप्पड़ मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बाल्मीकि समाज के लोग गांधी चौक में एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों ने उठाईं 9 सूत्रीय मांगें, प्रधानमंत्री को भेजा प्रस्ताव
Next: नर्सिंग संस्थान में शोषण की शिकायतों की जांच को मांगे साक्ष्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.