Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई

AltnewsUttarakhand 25/08/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने मंगलवार को नो पार्किंग क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 47 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर चलाए गए अभियान में यातायात पुलिस और कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। प्रभारी इंटरसेप्टर सुमित पांडे और चौकी प्रभारी धारानौला उपनिरीक्षक आनंद बल्लभ कश्मीरा के नेतृत्व में माल रोड और धारानौला क्षेत्र के नो पार्किंग जोन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़े पाए जाने पर 47 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अवैध पार्किंग के कारण यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है, इसलिए ऐसे मामलों में लगातार सख्ती बरती जाएगी। अल्मोड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नो पार्किंग क्षेत्रों में वाहन खड़ा करने से बचें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि नगर में यातायात व्यवस्था सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के दो नन्हे पर्वतारोहियों ने फतह की माउंट किलिमंजारो, रियांश और प्रिशा ने बनाया नया कीर्तिमान
Next: सालम क्रांति दिवस पर अमर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि, जनता को मिला बहुउद्देशीय शिविर का लाभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.