Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिया रानी छात्रावास की समस्याओं को लेकर छात्रा प्रतिनिधि दीपिका बिष्ट ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

जिया रानी छात्रावास की समस्याओं को लेकर छात्रा प्रतिनिधि दीपिका बिष्ट ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

AltnewsUttarakhand 21/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के जिया रानी छात्रावास में छात्राओं को हो रही विभिन्न मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर छात्रा प्रतिनिधि दीपिका बिष्ट ने कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार कर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई।

दीपिका बिष्ट ने छात्रावास में रह रही छात्राओं की ओर से ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए बताया कि यहां लंबे समय से सीलन, स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल, भवन की खराब स्थिति, क्षमता से अधिक छात्राओं के रहने, सफाई कर्मचारियों की कमी, बंदरों के आतंक और भोजन व्यवस्था जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि कई कमरों में निर्धारित क्षमता से अधिक छात्राओं के रहने के कारण पढ़ाई और रहने में कठिनाई हो रही है।

ज्ञापन में बताया गया कि छात्रावास में वर्तमान में केवल सुबह का नाश्ता और रात्रि भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। छात्राओं ने दोपहर के भोजन सहित तीन समय भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही छात्रावास शुल्क और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करने का अनुरोध किया गया है।

छात्रा प्रतिनिधि ने छात्रावास का तकनीकी एवं सुरक्षा निरीक्षण कराने और सीलन तथा भवन से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की। बंदरों से बचाव के लिए बालकनी में मजबूत सुरक्षा जाली लगाने, पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था करने और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया।

ज्ञापन में प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए स्पष्ट और लिखित समय-सीमा निर्धारित करने की मांग की गई है। छात्राओं ने विशेष रूप से 15 दिनों के भीतर छात्रावास का निरीक्षण कराकर की गई कार्रवाई से उन्हें अवगत कराने का अनुरोध किया है।

दीपिका बिष्ट ने कहा कि छात्राओं का उद्देश्य किसी व्यक्ति या प्रशासन का विरोध करना नहीं, बल्कि छात्रावास की व्यवस्थाओं में सुधार कर छात्राओं को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: व्यापार मंडल चलनीछीना इकाई के कुंदन सिंह रौतेला बने अध्यक्ष
Next: छात्रसंघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय और पुलिस अधिकारियों ने की बैठक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.