Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण

AltnewsUttarakhand 23/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हवालबाग विकासखंड में जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकासखंड सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख हिमानी कुंडू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को टीबी रोग की पहचान, लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. प्रांशु डेनियल ने टीबी के प्रमुख लक्षणों और उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन और बलगम की जांच के माध्यम से टीबी की पहचान की जाती है। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी का पता लगाकर नियमित उपचार कराने से टीबी को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने और संदिग्ध मरीजों को जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

डॉ. पूनम ने भी टीबी के लक्षणों और आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी का उपचार सरकार की ओर से निशुल्क कराया जाता है। ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम का संचालन आनंद सिंह मेहता ने किया। समापन पर उपस्थित लोगों ने टीबी जागरूकता की शपथ ली। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी, एबीडीओ रमेश सिंह कनवाल, एडीओ पंचायत तनुज गोस्वामी, प्रधान संगठन अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, उपाध्यक्ष चन्द्रिका तिवारी, शिवराज नयाल सहित जनप्रतिनिधि और विकासखंड के कार्मिक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एमडीएमए नशा तस्करी में चार छात्र समेत छह युवा गिरफ्तार, 44.61 ग्राम ड्रग बरामद
Next: श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य समापन, विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.