Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एमडीएमए नशा तस्करी में चार छात्र समेत छह युवा गिरफ्तार, 44.61 ग्राम ड्रग बरामद
  • देहरादून

एमडीएमए नशा तस्करी में चार छात्र समेत छह युवा गिरफ्तार, 44.61 ग्राम ड्रग बरामद

AltnewsUttarakhand 23/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। राजपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में चार छात्रों समेत छह युवाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44.61 ग्राम एमडीएमए बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली के सिद्धू गैंग के लिए नशे की तस्करी करते थे। सभी के खिलाफ राजपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी सिटी शेयर सुयाल ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट मंगलवार रात थाना पुलिस और एएनटीएफ टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान पहली कार्रवाई में ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाह रिजॉर्ट के नीचे पुल के पास सीएसआई रोड से सफेद इग्निस कार सवार चार आरोपियों को 27.12 ग्राम एमडीएमए के साथ पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई में सहस्रधारा रोड-हेलीपैड रोड के पास से दो आरोपियों को 17.49 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में तीन दून के संस्थानों और एक जयपुर के संस्थान में पढ़ने वाला छात्र है। आरोपियों की पहचान अभिषेक थापा, वैभव ममगांई, श्रीकांत ममगांई, वेदांत चौहान, रचित शर्मा और चिराग रस्तोगी के रूप में हुई है। इनमें अभिषेक होटल मैनेजमेंट, वैभव बीएससी एग्रीकल्चर, श्रीकांत बीबीए और वेदांत होटल मैनेजमेंट का छात्र है। रचित 12वीं पास है, जबकि चिराग के परिवार की तपोवन रोड पर ज्वेलरी की दुकान है।

पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली निवासी सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू के गैंग के पैडलर हैं। आरोपी महंगे शौक पूरे करने के लिए नशा तस्करी में शामिल हुए। सिद्धू या उसके एजेंट दून में उन्हें ड्रग उपलब्ध कराते थे। कई बार आरोपी खुद पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जाकर ड्रग लाते थे और कॉलेज छात्रों को ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों को नशे की सामग्री उपलब्ध कराने वाले भव्य करासी की तलाश भी शुरू कर दी है।

आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। वहीं क्षेत्र के कुछ लोगों ने राजपुर थाने पहुंचकर पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र सौंपा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति बने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट
Next: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों को दिया प्रशिक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.