Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • काफली में आयोजित हुई खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
  • अल्मोड़ा

काफली में आयोजित हुई खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

AltnewsUttarakhand 23/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काफली में उत्तराखंड संस्कृत अकादमी के तत्वावधान में 18वें संस्कृत महोत्सव के तहत खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए संस्कृत भाषा और संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल प्राचीन भाषा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परंपराओं की महत्वपूर्ण आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्कृत के अध्ययन के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि राजकीय इंटर कॉलेज खेती के प्रधानाचार्य राकेश पांडे ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और संस्कृत के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी दीक्षा बेलवाल ने की। उन्होंने प्रतियोगिताओं को विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का माध्यम बताया। खंड संयोजक आनंद बल्लभ पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विभिन्न संस्कृत विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कनिष्ठ वर्ग की आशु भाषण प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज खेती, वाद-विवाद प्रतियोगिता में काफली प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज भेटाबडोली के प्रधानाचार्य संकर्षण त्रिपाठी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और आगामी स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गैड़ा, धीरेन्द्र सिंह कनवाल, शेखर जोशी, गोकुल भट्ट, प्रेमा गड़कोटी सहित काफली के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: युवती पर फायरिंग का मुख्य आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार
Next: जागेश्वर धाम में बंदरों के आतंक से श्रद्धालु परेशान, निजात दिलाने की उठाई मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.