Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम में बंदरों के आतंक से श्रद्धालु परेशान, निजात दिलाने की उठाई मांग
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में बंदरों के आतंक से श्रद्धालु परेशान, निजात दिलाने की उठाई मांग

AltnewsUttarakhand 23/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

जागेश्वर। विश्व प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र श्री जागेश्वर धाम में इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ने से श्रद्धालु परेशान हैं। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं पर बंदरों के झपटने और काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। विशेष रूप से प्रसाद लेकर मंदिर की ओर जा रही महिलाओं, बुजुर्गों और छोटे बच्चों को बंदरों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। कई बार बंदर श्रद्धालुओं के हाथ से प्रसाद छीनने के दौरान उन्हें घायल भी कर देते हैं। इससे धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय पुजारियों और दुकानदारों का कहना है कि पिछले कई महीनों से बंदरों की समस्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अभी तक वन विभाग या मंदिर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना जरूरी है। मुख्य पुजारी श्री ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम कैलाशानंद महाराज ने वन विभाग से बंदरों को तत्काल पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ने की व्यवस्था करने, मंदिर परिसर में आधुनिक अल्ट्रासोनिक उपकरण लगाने और घायल श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जागेश्वर धाम केवल मंदिर ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आस्था और पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने जिलाधिकारी अल्मोड़ा और वन विभाग से इस समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: काफली में आयोजित हुई खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
Next: टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम के तहत ताड़ीखेत और भैंसियाछाना में जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.