Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम के तहत ताड़ीखेत और भैंसियाछाना में जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम के तहत ताड़ीखेत और भैंसियाछाना में जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण

AltnewsUttarakhand 23/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 

अल्मोड़ा। टीबी मुक्त पंचायत कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश पर 23 सितंबर को ताड़ीखेत और भैंसियाछाना विकासखंड में जनप्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। ताड़ीखेत में ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जनपद नोडल अधिकारी एनटीईपी डॉ. दीपक शर्मा ने जनप्रतिनिधियों को टीबी मुक्त भारत अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ताड़ीखेत डॉ. अंशुल सिरोही ने टीबी कार्यक्रम की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। एसटीएस गोविंद बिष्ट और टीबीएचवी मुन्नी गोस्वामी ने कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण में सहयोग किया। प्रशिक्षण में 110 ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। जनप्रतिनिधियों ने टीबी मुक्त भारत अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की प्रतिबद्धता जताई और अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग देने की बात कही।

वहीं भैंसियाछाना विकासखंड में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शुक्ला ने जनप्रतिनिधियों को टीबी मुक्त भारत अभियान का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में एसटीएस नरेश कुमार पांडे और चिकित्सालय के कर्मचारियों ने सहयोग किया। प्रशिक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना के सभागार में आयोजित किया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जागेश्वर धाम में बंदरों के आतंक से श्रद्धालु परेशान, निजात दिलाने की उठाई मांग
Next: त्यूणी में संदिग्ध हालात में डाक कर्मचारी की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.