Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ई-सेवा मोबाइल वैन से लोगों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी
  • अल्मोड़ा

ई-सेवा मोबाइल वैन से लोगों को दी विधिक अधिकारों की जानकारी

AltnewsUttarakhand 30/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को ई-सेवा मोबाइल वैन के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनामिका सिंह के निर्देश पर अधिकार मित्रों ने जिला न्यायालय अल्मोड़ा से कोसी बाजार, महिला पॉलीटेक्निक, एनटीडी चौराहा, फलसीमा बैंड, धारानौला, राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान कर्बला और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) तक लोगों को विधिक सेवाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान आम लोगों को गिरफ्तारी से पूर्व, गिरफ्तारी के समय और रिमांड चरण में न्याय तक शीघ्र पहुंच, पुलिस के दायित्व और अदालतों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (सालसा) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई। लोगों को नि:शुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों तथा न्याय तक शीघ्र पहुंच के संबंध में भी जागरूक किया गया। इस दौरान नालसा की हेल्पलाइन संख्या 15100 के बारे में भी जानकारी दी गई। अभियान में अधिकार मित्र विनीता आर्या, भावना तिवारी, संदीप सिंह नयाल, पंकज भगत, मीनाक्षी जोशी, अंजु बिष्ट, दया आर्या, आरती कठैत, आशा भारती, गोविंदी बिष्ट, भावना आर्या, सुनीता रानी, भगवती गुसाईं, नीमा बिनवाल, सरिता आर्या, सुषमा आर्या, इंदु राना, सिया मेहता, कोमल कुमारी, गरिमा जोशी और रूपा आर्या आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एक मत से जीत, पुनर्मतगणना में बराबरी और लॉटरी से फैसला, समिति करेगी जांच
Next: बहन और उसके प्रेमी की हत्या के मामले में फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.