Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वीएल सब्जी मटर-13 के उत्पादन और विक्रय के लिए वीपीकेएएस ने किया एमओयू
  • अल्मोड़ा

वीएल सब्जी मटर-13 के उत्पादन और विक्रय के लिए वीपीकेएएस ने किया एमओयू

AltnewsUttarakhand 02/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा ने वीएल सब्जी मटर-13 के उत्पादन और विक्रय के लिए मैसर्स आलोक देवा सीड्स, जालौन, उत्तर प्रदेश के साथ 1 अक्टूबर को लिखित समझौता किया है। इस समझौते से वीएल सब्जी मटर-13 के बीज का बड़े स्तर पर उत्पादन किया जाएगा, जिससे किसानों को इसकी पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। संस्थान के अनुसार वीएल सब्जी मटर-13 उत्तराखंड में खेती के लिए अधिसूचित जल्दी पकने वाली किस्म है। इसकी फलियां आकर्षक और लंबी होती हैं, जिनमें 9 से 10 बीज पाए जाते हैं। यह ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में अगस्त में बोई जाने वाली बेमौसमी खेती के लिए उपयुक्त वैकल्पिक किस्म है। मैदानी क्षेत्रों में भी इसे उपयुक्त पाया गया है। समझौते का प्रमाणपत्र संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने मैसर्स आलोक देवा सीड्स के प्रतिनिधि आलोक मिश्रा को प्रदान किया। इस अवसर पर आईटीएमयू के चेयरमैन डॉ. निर्मल कुमार हेडाऊ मौजूद रहे। आलोक मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के अनुसार वीएल सब्जी मटर-13 की बढ़ती मांग को देखते हुए यह तीसरी फर्म है, जो इस प्रजाति के लाइसेंस के लिए आगे आई है। समझौते के बाद मैसर्स आलोक देवा सीड्स द्वारा बड़े स्तर पर बीज उत्पादन किया जाएगा, जिससे देश के किसानों को इस किस्म का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो सकेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर विद्यार्थियों और पर्यावरण मित्रों का सम्मान
Next: पतंजलि विश्वविद्यालय में स्वच्छता और नशामुक्ति की रैली निकाली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.