Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर विद्यार्थियों और पर्यावरण मित्रों का सम्मान
  • अल्मोड़ा

स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर विद्यार्थियों और पर्यावरण मित्रों का सम्मान

AltnewsUttarakhand 02/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के अल्मोड़ा एवं हवालबाग परिसर में स्वच्छता पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत डॉ. एन.के. हेडाऊ और डॉ. के.के. मिश्रा ने पौधारोपण किया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा, विवेकानंदपुरी वार्ड की पार्षद कमला किरोला और नामित वार्ड पार्षद जगमोहन बिष्ट मौजूद रहे। संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। महापौर, वार्ड पार्षदों और संस्थान के निदेशक ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के महत्व पर विचार रखे। समापन समारोह में स्वच्छता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच रावे विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए गए। वहीं स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए आठ पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को निरंतर जारी रखने तथा संस्थान एवं समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वच्छता शपथ के साथ एसएसबी जवानों ने किया पौधारोपण
Next: वीएल सब्जी मटर-13 के उत्पादन और विक्रय के लिए वीपीकेएएस ने किया एमओयू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.