Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तीन दिवसीय बूट कैंप में युवाओं को नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय बूट कैंप में युवाओं को नेतृत्व विकास का प्रशिक्षण

AltnewsUttarakhand 03/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय बूट कैंप का उद्घाटन डाइट अल्मोड़ा के आनंदम सभागार में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन हार्टफुलनेस संस्था के गोपाल सिंह गैड़ा, पतंजलि किसान सेवा समिति के राज्य प्रभारी जसौद सिंह बिष्ट तथा जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। बूट कैंप में विभिन्न विकासखंडों के करीब 35 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में युवाओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ विजन-2047 के लक्ष्यों की दिशा में कुशल नेतृत्व विकसित करने के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें कम्युनिकेशन स्किल, योग एवं मेडिटेशन, करियर एवं गाइडेंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और यूथ पार्लियामेंट शामिल हैं। जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए नेतृत्व से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में योग और मेडिटेशन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी जा रही है। जसौद सिंह बिष्ट ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग का विशेष महत्व है। संयमित और अनुशासित जीवन के लिए योग आवश्यक है। गोपाल सिंह गैड़ा ने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए मेडिटेशन महत्वपूर्ण है। इसके लिए शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास जरूरी है। प्रशिक्षक के रूप में जसौद सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह गैड़ा, डॉ. दीपा जलाल, डॉ. रमेश सिंह रावत, महेंद्र सिंह भंडारी, डॉ. कामाक्षा मिश्रा और प्रकाश चंद्र आर्य प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी कमल त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन फरमूद अख्तर ने किया। इस अवसर पर फरमूद अख्तर, कमल तमता, राहुल जोशी, संदीप नयाल, कमलेश भट्ट सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट के लिए 142 खिलाड़ियों का चयन
Next: सीएसआर के तहत 540 छात्राओं को वितरित की शैक्षिक सामग्री

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.