Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डोटियालगांव में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

डोटियालगांव में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा रेंज के कफड़खान अनुभाग के अंतर्गत श्री राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोटियालगांव में 7 अक्टूबर को वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वन्य जीवों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वन बीट अधिकारी रोशन कुमार ने किया। वन दरोगा हरेन्द्र सिंह सतवाल ने विद्यार्थियों को वन्य जीवों के महत्व और उनके संरक्षण के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने वनों को आग से बचाने, अवैध कटान और शिकार रोकने, वन्य जीवों के संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने तथा प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन पंत ने भी वन्य जीव संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों से पर्यावरण एवं वन्य जीवों की सुरक्षा में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में वन विभाग के कंचन कुमार भोला और विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को वन्य जीवों के संरक्षण और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वरिष्ठ समाजसेवी किशन चंद्र गुरुरानी का निधन, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में शोक
Next: कांग्रेस ने निकाली वोट बचाओ, देश बचाओ जनजागरूकता यात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.