Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कांग्रेस ने निकाली वोट बचाओ, देश बचाओ जनजागरूकता यात्रा
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस ने निकाली वोट बचाओ, देश बचाओ जनजागरूकता यात्रा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेसजनों ने बुधवार को अल्मोड़ा में जनजागरूकता यात्रा निकाली। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की प्रतिमा से शुरू हुई यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी पार्क पहुंची। यहां कांग्रेसजनों ने लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया। महात्मा गांधी पार्क में कांग्रेसजनों ने संविधान के अनुच्छेद 326 का सामूहिक वाचन किया। अनुच्छेद 326 के तहत नागरिकों को वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनाव में मतदान का अधिकार प्राप्त है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। वोट केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं, बल्कि नागरिक के अधिकार और लोकतांत्रिक आवाज का प्रतीक है। निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों की रक्षा हर लोकतांत्रिक दल और नागरिक की जिम्मेदारी है। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा किसी व्यक्ति या दल के विरुद्ध मात्र राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग को मजबूती से उठाएंगे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, सेवादल अध्यक्ष परितोष जोशी, हर्ष कनवाल, प्रदेश सचिव दीप डांगी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद बिष्ट, पूरन सुप्याल, राजेंद्र बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट गुड्डू, भैरव गोस्वामी, पार्षद मुकेश कुमार, दीपक कुमार, विनोद वैष्णव, गोविन्द मेहरा, निर्मल रावत, दिनेश पिलख्वाल, देव सिंह कनवाल, जया जोशी, फेमिना खान, दानिश खान, रमेश लटवाल सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डोटियालगांव में वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक
Next: प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.