Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • जिला अस्पताल के पास ही एएनएम प्रशिक्षण सेंटर चलाने की मांग
  • पिथौरागढ़

जिला अस्पताल के पास ही एएनएम प्रशिक्षण सेंटर चलाने की मांग

AltnewsUttarakhand 23/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। एएनएम प्रशिक्षण सेंटर की छात्राओं ने प्रशासन से जिला अस्पताल के समीप सुरक्षित और सुविधायुक्त माहौल में पढ़ाई की मांग की है। प्रशिक्षणार्थी छात्राओं का कहना है कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित और जानलेवा खतरों से भरे बडालू प्रशिक्षण केंद्र के भवन में जाना उन्हें किसी कीमत पर मंजूर नहीं है। सुरक्षा, पेयजल और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की अनदेखी से आक्रोशित छात्राएं जल्द ही डीएम से मुलाकात कर उन्हें अपना मांग पत्र सौंपेंगी। शुक्रवार को प्रशिक्षणार्थी छात्राओं ने कहा कि बीते सितंबर माह के शुरूआती दिनों भूस्खलन होने के कारण बड़ालू स्थित एएनएम सेंटर का संचालन जिला मुख्यालय से किया जा रहा है।जिसे अब वापस बडालू स्थांनातरित करने की तैयारी की जा रही है। छात्राओं का कहना है कि वर्तमान में भवन जर्जर स्थिति में है। बारिश के दिनों में छतों से पानी टपकता है। पीने के पानी की भारी किल्लत है। कहा कि सबसे गंभीर चिंता सुरक्षा को लेकर है, क्षेत्र में आए दिन जहरीले सांप निकलते रहते हैं। हाल ही में सांप के काटने से एक कुत्ते की तड़पकर हुई मौत ने छात्राओं में दहशत भर दी है। छात्राओं का कहना है कि एएनएम कोर्स के दौरान उन्हें 6 महीने तक जिला अस्पताल में रहकर व्यावहारिक प्रशिक्षण (नाइट व डे ड्यूटी) पूरा करना होता है। बडालू मुख्य बाजार और अस्पताल से काफी दूर है। ऐसे में हर रोज आने-जाने में समय और सुरक्षा का जोखिम तो रहता ही, साथ ही किसी छात्रा के अचानक बीमार पड़ने पर वक्त पर इलाज मिलना भी नामुमकिन हो जाएगा। उनका कहना है कि वे किसी व्यवस्था या फैसले का अकारण विरोध नहीं कर रही हैं, बल्कि अपनी बुनियादी सुरक्षा और सही प्रशिक्षण वातावरण की मांग कर रही हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दीपावली और विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट, नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों की भी होगी जांच
Next: डॉ. अनिल पांडे को सिख रेजिमेंट ने किया सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की सराहना

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.