Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस लाईन में किया ध्वजारोहण, जनपद से चयनित एलआईयू व नागरिक पुलिस के कर्मचारी को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व नगद पुरस्कार से किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस लाईन में किया ध्वजारोहण, जनपद से चयनित एलआईयू व नागरिक पुलिस के कर्मचारी को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व नगद पुरस्कार से किया सम्मानित

AltnewsUttarakhand 15/08/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रह्लाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन अल्मोड़ा में प्रातः 09:00 बजे ध्वजारोहण किया गया तथा स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए, देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को याद कर देश की एकता, अखंडता , धर्मनिरपेक्षता और आपसी सौहार्द बनाये रखने को कहा गया।
● इस स्वतंत्रता दिवस पर समस्त जनता से आपसी सौहार्द्र बनाने, मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने व एक दूसरे का सहयोग कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।

● कोरोना काल में डॉक्टर्स, नर्स, सफाई कर्मचारी, पुलिस, मीडिया व अन्य आवश्यक विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कर्तव्यनिष्ठा व निःस्वार्थ भाव से किये गए कार्यो की प्रशंसा एवम जनता द्वारा इस व्यापक महामारी के दौरान किये गए सहयोग व धैर्य के लिए धन्यवाद कहा गया।
● तत्पश्चात वर्ष 2020 के मा0 मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए चयनित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए, तथा जनपद अल्मोड़ा में 2 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान में चयनित होने पर एस0एस0पी0 अल्मोड़ा ने कहा कि ये अल्मोड़ा पुलिस के लिए गर्व की बात है, इसी के साथ मीडिया प्रभारी/पी0आर0ओ0 आरक्षी हेमा ऐठानी व कानि0 211 ना0पु0 दलीप कुमार को कोरोना काल में कर्तव्यनिष्ठा व निःस्वार्थ भाव से किये गए विशिष्ट कार्यो के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत कर नकद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया गया।
● नशे के विरुद्ध ऑनलाइन आयोजित की गयी प्रतियोगिता में लोगों की बढ़चढ़कर हिस्सेदारी व सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया और युवाओं से नशामुक्त समाज की परिकल्पना को साकार कर आदर्श समाज का निर्माण करने की अपील की गई।
●प्रतियोगिता के विजेता प्रथम स्थान पर नवल बिष्ट व विपुल कार्की को, द्वितीय स्थान पर अलख ग्रुप मासी के गिरधर बिष्ट व नवीन वर्मा को तथा तृतीय स्थान पर मैत्री लखचौरा, साई नाथ, दीपांकर को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।
अन्य सभी प्रतिभागियों को थाने के माध्यम से प्रशस्ति पत्र दिये गए हैं। अंत मे मिष्ठान वितरण कार्यक्रम किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा वीर सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम तथा सभी थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानों में ध्वज रोहण कार्यक्रम आयोजित किये गए।
पुलिस लाइन कार्यक्रम में राजीव कुमार ( पुलिस उपाधीक्षक संचार), प्रतिसार निरीक्षक अशोक सिंह परिहार, आर0आई0 रेडियो सुरेश चंद्र, उ0नि0 गणेश हरड़िया, उ0नि0 एलआईयू सुरेश चंद्र, उ0नि0 कालू चंद सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा स्याहीदेवी मंडल की हुई बैठक, समस्याओं पर हुई चर्चा, प्रस्ताव हुए पारित
Next: 74वां स्वतन्त्रता दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.