Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिला अस्पताल में शुरू हुए नाक के ऑपरेशन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में शुरू हुए नाक के ऑपरेशन

AltnewsUttarakhand 18/05/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में एम्स से आए हुए कान नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुर गुप्ता ने कान के जटिल ऑपरेशन के बाद नाक के ऑपरेशन की भी शुरुआत कर दी है।
मंगलवार को अल्मोड़ा निवासी कमला देवी (55 वर्ष) जिनकी नाक की हड्डी गिरने की वजह से टूट गई थी, जिसकी वजह से उनकी नाक का आकार विकृत हो गया था का सफल ऑपरेशन डॉ अंकुर गुप्ता द्वारा किया गया।
इस ऑपरेशन में नर्स मीनू, हिमानी, रोजलिन, भास्कर एवं ओटी टेक्निशियन गणेश, तथा डॉ कविता एवं डॉ मनोरंजन पंत एनेस्थीसिया विशेषज्ञ ने सहयोग किया।

डॉ अंकुर गुप्ता ने इस सर्जरी को भी स्वयं के उच्च गुणवत्ता के औजारों एवं उच्च तकनीक की मशीनों से किया।
इस तरह जिला अस्पताल के स्तर पर मेडिकल कॉलेज के स्तर की स्वास्थ्य सेवा आयुष्मान एवं बीपीएल योजना के तहत मरीजों को निशुल्क उपलब्ध हो रही है।
से अब कान के बाद नाक के सामान्य ऑपरेशन हेतु भी अब पहाड़ के मरीजों को मैदानों के महंगे अस्पताल की तरफ रुख नहीं करना पड़ेगा।

जहां एक और बेस अस्पताल में महज ₹200 के उपकरण ना हो पाने की वजह से विगत 1 वर्षों से पाइल्स की सर्जरी नहीं हो पा रही है ऐसे समय में डॉ अंकुर गुप्ता स्वयं के व्यय पर एंडोस्कोप, माइक्रो मोटर माइक्रोस्कोप, एंडोस्कोपी यूनिट एंड पीस हैडलाइट, ऑटोस्कोप लाइट सोर्स कान नाक एवं गला की सर्जरी के उपकरण क्रय कर मरीजों के हित में सर्जरी कर रहे हैं।

शासकीय स्तर पर उपकरणों एवं औजारों को क्रय करने हेतु जब 3 बार आवेदन देने के पश्चात भी कोई समाधान नहीं हुआ तब डॉ अंकुर गुप्ता द्वारा मरीजों की सेवा हेतु उपरोक्त वर्णित एवं उपकरणों को निजी व्यय पर क्रय किया जिनकी अनुमानित कीमत लगभग दस लाख है।
अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुसुम लता का कहना है कि डॉक्टर अंकुर गुप्ता अपने निजी खर्च से लिए उपकरणों से मरीजों के नाक, कान के जटिल ऑपरेशन कर रहे है। अल्मोड़ा में जटिल ऑपरेशन होना अस्पताल के लिए भी उपलब्धि है उच्च स्तर की चकित्सा सेवा मरीजों को जिला अस्पताल में मिल रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आग लगने से एक गौशाला जलकर राख, 2 मवेशी भी झुलसकर मरे
Next: आजादी के अमृत महोत्सव प्रतियोगिता में ज्योत्सना त्रिपाठी व अक्षिता त्रिपाठी को किया गया पुरस्कृत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.