Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • आजादी के अमृत महोत्सव प्रतियोगिता में ज्योत्सना त्रिपाठी व अक्षिता त्रिपाठी को किया गया पुरस्कृत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

आजादी के अमृत महोत्सव प्रतियोगिता में ज्योत्सना त्रिपाठी व अक्षिता त्रिपाठी को किया गया पुरस्कृत

AltnewsUttarakhand 18/05/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा।

राम कृष्ण कुटीर अल्मोड़ा द्वारा विगत माह आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसके परिणाम दिनांक 17 मई 2022 को आदर्श इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में घोषित किए गए एवं पुरस्कार वितरित किए गए। उपरोक्त कार्यक्रम में राम कृष्ण कुटीर के विभिन्न क्षेत्रों पश्चिम बंगाल बेलूर मठ आदि से स्वामी जी लोग पधारे थे। उपरोक्त कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बीर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्मोड़ा से सीनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में ज्योत्सना त्रिपाठी कक्षा नौ की छात्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ तथा इसी स्कूल की कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्रा अक्षिता त्रिपाठी को निबंध प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। उपरोक्त दोनों छात्राओं को पुरस्कृत किया गया । उपरोक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा, शिक्षा अधिकारी तथा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा अभिभावक गण एवं स्कूलों के बच्चे उपस्थित थे। दोनों छात्राओं की उपरोक्त उपलब्धि पर वीर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति पांडे शिक्षिका डी सिंह, शिक्षिका दीपा, शिक्षक प्रदीप जोशी तथा अन्य सभी शिक्षकों द्वारा खुशी व्यक्त की गई है तथा दोनों विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला अस्पताल में शुरू हुए नाक के ऑपरेशन
Next: सड़कों की दुर्दशा पर चढ़ा अल्मोड़ा विधायक का पारा, विभागों को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.