Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए करेंगे प्रदर्शन
  • देहरादून

आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए करेंगे प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 30/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से मंगलवार को जिला कार्यालय में रविंद्र नौडियाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें आपदा पीड़ितों को मुआवाजा देने, पुनर्वास करने, एलिवेटेड रोड परियोजना को निरस्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर छह अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन करने का ऐलान किया। सचिव देहरादून अनंत आकाश ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून में प्रदर्शन करने के साथ विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आपदा में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया। सरकार से मृतकों के परिजनों को कम से कम पचास लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इस दौरान राज्य सचिव राजेन्द्र पुरोहित, जिला सचिव शिवप्रसाद देवली, सचिव मंडल के लेखराज, भगवंत पयाल, नुरैशा अंसारी, राम सिंह भंडारी, अनिता रावत, शैलेन्द्र परमार, अय्याज खान, राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मॉल रोड पर पटरी व्यवसायियों के दुकान लगाने पर हंगामा
Next: गरबा नाइट और फ्रेशर पार्टी में जमकर थिरके छात्र-छात्राएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.