Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मॉल रोड पर पटरी व्यवसायियों के दुकान लगाने पर हंगामा
  • देहरादून

मॉल रोड पर पटरी व्यवसायियों के दुकान लगाने पर हंगामा

AltnewsUttarakhand 30/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। मॉल रोड पर पटरी व्यवसायियों द्वारा दुकान लगाने को लेकर पटरी व्यवसायी, नगर पालिका के अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पटरी व्यापारियों का कहना है कि तीन माह तक बिना रोजगार के पालिका के पटरी व्यापारियों के चिन्हीकरण की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन पालिका ने अभी तक चिन्हीकरण नहीं किया। इससे उनके परिवार के सामने नया संकट खड़ा हो गया है। पालिका के विरोध के बावजूद पटरी लगाने पर पटरी व्यवसायी संगीता सेमवाल का कहना है कि वह पिछले 15 वर्षों से पटरी लगाती हैं व विगत तीन माह से पालिका के चिन्हीकरण करने की बात कहने पर पटरी नहीं लगाई, लेकिन अब बर्दाश्त से बाहर बात होने पर पटरी लगाई।
पालिका की टीम आई कि दुकान हटाओ लेकिन हमने विरोध किया व पटरी नहीं हटाई। उन्होंने कहा कि परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाने पर मजबूर होकर पटरी लगानी पड़ी है। कहा कि पालिका प्रबंधन से बात करो तो सही जवाब नहीं मिलता है। चुनाव के समय तो घर घर आते थे लेकिन अब सुनवाई नहीं हो रही। अब त्योहार का सीजन आ गया है जिस पर हर हाल में दुकान लगाएंगे। पटरी व्यापारी शिवम कुमार ने कहा कि तीन माह पहले हमें बिना आदेश के हटा दिया गया था व व्यवस्थित करने को कहा गया था लेकिन अब 15 दिन का समय मांगा जा रहा है। पालिका की टीम आई थी, जिनके पास कोई लिखित आदेश नहीं है, तो किस बेस पर हटाया जा रहा है। पालिका सभासद गीता कुमाईं ने कहा कि पटरी व्यापारियों से नासवी संस्था के साथ समिति बनायी थी जिसमें वह संरक्षक है। उन्होंने कहा कि वह पटरी वालों के साथ खड़ी हैं। धारा 12 के अतर्गत बिना नोटिस दिए या पुनर्वास किए हटा नहीं सकते, लेकिन तीन माह बाद भी दुकानें नहीं लगाने दी गई। वेडिंग जोन नहीं बन पाए। पहले चरण में चालीस को देंगे तो तीन माह में चिन्हीकरण नहीं किया। मौके पर पुलिस प्रशासन और नगर पालिका द्वारा पटरी व्यवसायों को हटाने के लिए मौके पर पहुंचे जिससे तीखी नोक झोक हो गई फिलहाल कुछ पटरी व्यवसाय माल रोड पर दुकान लगाकर बैठ गए। पालिका सभासद गीता कुमाई व पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने पटरी व्यवसायियों का समर्थन करते हुए नगर पालिका द्वारा की गई उक्त कारवाई का सख्त विरोध किया। पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल ने कहा कि नगर पालिका द्वारा 3 महीने में वेंडिंग जून बनाने को लेकर कोई कारगर नीति नहीं बनाई गई है, और जो पालिका द्वारा दुकान बनाई जा रही हैं वह व्यवसायियों के अनुरूप नहीं है। इस मौके पर सुनील रावत, गीता जोशी सुमित्रा कंडारी शाहिद बड़ी संख्या में पटरी व्यवसाय मौजूद रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि केवल वोट बैंक की राजनीति की जा रही है। 15 दिन के भीतर पटरी व्यवसायियों को व्यवस्थित तरीके से स्थापित किया जाएगा। कहा कि अधिकांश पटरी व्यवसायी पालिका द्वारा किए जा रही दीर्घकालीन योजना पर कार्य किए जाने के समर्थन में है। मात्र 15 पटरी व्यवसायी राजनीतिक रोटियां सीखने वालों के साथ खड़े हैं। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल दो बार पालिका के अध्यक्ष रहे हैं तब उन्होंने पटरी व्यवसायियों को माल रोड पर किसी भी स्थान पर व्यवस्थित करने का प्रयास क्यों नहीं किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की
Next: आपदा पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए करेंगे प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.