Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • आपदा प्रभावित उत्तराखंड को पीएम किसान सम्मान निधि की अग्रिम किश्त जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आपदा प्रभावित उत्तराखंड को पीएम किसान सम्मान निधि की अग्रिम किश्त जारी

AltnewsUttarakhand 26/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   केंद्र सरकार ने आपदा प्रभावित उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब के किसानों को पीएम सम्मान निधि की 21वीं किश्त एडंवास में जारी कर दी है। उत्तराखंड के 7,89,297 किसानों को 157.86 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्राकृतिक आपदा से कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उत्तराखंड को 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता की मांग केंद्र के सामने उठाई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली से यह किश्त जारी की, जिसमें कृषि मंत्री गणेश जोशी देहरादून सचिवालय से वर्चुअल जुड़े थे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उत्तराखंड समेत तीन राज्यों में आपदा की स्थिति देखते हुए किसानों को राहत देने के लिए उन्हें किसान सम्मान निधि की राशि एडंवास में जारी की गई है। इससे प्रभावित किसानों को अपनी फसलों और खेती को तैयार करने में मदद मिलेगी। मंत्री जोशी की ओर से उत्तराखंड को अतिरिक्त सहायता की मांग पर केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार शीघ्र प्रस्ताव भेजे, भारत सरकार उसकी प्राथमिकता के आधार पर संस्तुति करेगी। मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी जताया। इस मौके पर कृषि सचिव एसएन पांडेय, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, डायरेक्टर दीप्ति सिंह, कृषि निदेशक परमाराम, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल समेत अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ताकुला में ग्राम प्रधान संगठन गठित, सुनील बाराकोटी बने अध्यक्ष
Next: सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ चुनाव की आम सभा आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.