Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ चुनाव की आम सभा आयोजित
  • अल्मोड़ा

सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ चुनाव की आम सभा आयोजित

AltnewsUttarakhand 26/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आम सभा आयोजित की गई। सभा में विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने मंच से अपनी बात रखी। अध्यक्ष पद के लिए दीपक लोहनी और लोकेश सुप्याल, उपाध्यक्ष पद के लिए भूपेश सिंह कैड़ा, छात्रा उपाध्यक्ष पद के लिए निकिता रौतेला और रश्मि सत्यवली, सचिव पद के लिए प्रदीप सिंह और विशाल सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव पद के लिए दिनेश कुमार और विनीत आर्य, कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्णा कनवाल और विजय कनवाल, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए दर्शन कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए निखिल कपकोटी और सुरेंद्र सिंह धामी, संकाय प्रतिनिधि कला के लिए अभिषेक कुमार, दृश्य कला संकाय प्रतिनिधि के लिए गौरव पांडे तथा वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए गोविंद प्रसाद ने अपने विचार प्रस्तुत किए। आम सभा का संचालन समिति के संयोजक प्रोफेसर हरीश जोशी, डॉ. नीलम कुमारी, डॉ. मनोज बिष्ट, डॉ. संदीप पांडे और डॉ. गिरीश अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर शेखर चंद्र जोशी ने चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं की देखरेख की। उन्होंने बूथों की तैयारी, मतदान कर्मियों के निर्देश, छात्रों की एंट्री, अनुशासन, स्वच्छता और गोपनीयता जैसे पहलुओं को सुनिश्चित किया। प्रत्येक बूथ का निरीक्षण कर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. दीपक ने कुलानुशासक मंडल के सदस्यों के साथ परिसर में अनुशासन बनाए रखने में सहयोग दिया। कार्यक्रम में प्रकाश भट्ट, भुवन विद्यार्थी, गुलाब राम, भूपाल भट्ट और नीरज कनवाल के साथ छात्र कल्याण मंडल, कुलानुशासक मंडल के सदस्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कार्मिक सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आपदा प्रभावित उत्तराखंड को पीएम किसान सम्मान निधि की अग्रिम किश्त जारी
Next: अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट की प्रस्तुत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.