Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आपदा प्रभावितों की मदद को आगे आई रेड क्रॉस सोसायटी, वितरित की राहत सामग्री
  • अल्मोड़ा

आपदा प्रभावितों की मदद को आगे आई रेड क्रॉस सोसायटी, वितरित की राहत सामग्री

AltnewsUttarakhand 05/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। हाल ही में आई आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी ने राहत कार्य शुरू किया। सोसायटी की टीम ने गिरीश चंद परगाई, भुवन चंद पांडे, केसी सनवाल और उप्रेती खोला नंदा देवी वार्ड में पहुंचकर प्रभावित परिवारों को कंबल और बर्तन उपलब्ध कराए। जिन परिवारों की छतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, वहां स्वयं जाकर छतों पर तिरपाल लगाई गई, ताकि लोग अस्थायी रूप से सुरक्षित रह सकें। इस दौरान सोसायटी के पदाधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। सोसायटी के अध्यक्ष आशीष वर्मा ने कहा कि वर्तमान में सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि बेहद कम है, जिसे बढ़ाकर कम से कम 50 हजार रुपये किया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार अपनी बुनियादी जरूरतें पूरी कर सकें। उन्होंने कहा कि इतनी कम राशि से आपदा पीड़ितों के वास्तविक नुकसान की भरपाई संभव नहीं है। आशीष वर्मा ने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी हमेशा संकट की घड़ी में आमजन के साथ खड़ी रही है और आगे भी हर आपदा या कठिन परिस्थिति में तत्परता से सहायता करती रहेगी। उन्होंने समाज से भी अपील की कि लोग मानवता के नाते आगे आकर आपदा पीड़ितों की मदद करें। राहत वितरण कार्यक्रम में प्रदेश सदस्य मनोज सनवाल, यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू, यूथ उपाध्यक्ष एवं पार्षद अर्जुन बिष्ट चीमा, पार्षद अभिषेक जोशी, कोषाध्यक्ष दीपक जोशी, देवेंद्र भट्ट, कपिल मल्होत्रा और मनोज चम्याल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री दी और उनके घरों तक पहुंचकर सहयोग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों ने निकाला मौन जुलूस, सरकार के रवैये पर जताई नाराजगी
Next: अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा ने संभाला दायित्व

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.