Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • अभद्रता से नाराज व्यापारी तहसील में धरने पर बैठा
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता से नाराज व्यापारी तहसील में धरने पर बैठा

AltnewsUttarakhand 26/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री एवं भाजपा कार्यकर्ता ने लेखपाल के कथित निजी कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय में धरना देकर प्रदर्शन किया। वहीं सूचना पर विधायक अरविंद पांडे और एसडीएम ने मौके पर पहुंच उनको कार्यवाही का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री राजकुमार सिंधी ने बताया कि दस अक्तूबर को उन्होंने अपनी भूमि की तस्दीक कराने के लिए तहसीलदार कार्यालय में आवेदन पत्र दिया था। संबंधित राजस्व अधिकारियों के उनके आवेदन को गंभीरता से न लेने पर उन्होंन संबंधित लेखपाल के कक्ष में जाकर जानकारी लेने की कोशिश की। आरोप है कि वहां मौजूद लेखपाल के कथित निजी कर्मचारी ने उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। इस संबंध में तहसीलदार को अवगत कराते हुए वह आक्रोशित होकर तहसील में धरने पर बैठ गए। इस बीच अधिवक्ता संघ गदरपुर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने आए विधायक अरविंद पांडे को राजकुमार सिंधी के धरने पर बैठने की जानकारी मिली तो वह एसडीएम आशिमा गोयल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राजकुमार से मामले की जानकारी ली। विधायक ने एसडीएम को राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए निर्देशित किया। विधायक और एसडीएम से मिले आश्वासन के बाद राजकुमार सिंधी ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान त्रिलोक सिंधी, राजीव पपनेजा, संतोष गुप्ता, चंकित हुडिया, रविंद्र सिंह, संजय चौधरी, रजत हुड़िया, रवि पाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाले की सफाई के दौरान नगर निगम ने तोड़ दी पुलिया
Next: युवक की मौत में अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.