Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एडीएम ने बाड़ेछीना के स्वास्थ्य केंद्रों में मारा छापा, अनुपस्थित मिले कार्मिक, माँगा स्पष्टीकरण
  • अल्मोड़ा

एडीएम ने बाड़ेछीना के स्वास्थ्य केंद्रों में मारा छापा, अनुपस्थित मिले कार्मिक, माँगा स्पष्टीकरण

AltnewsUttarakhand 26/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र बाड़ेछीना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं कार्मिकों की उपस्थिति, टीकाकरण व्यवस्था तथा अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों और कार्मिकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा अलर्ट के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपलब्धता आवश्यक है। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित चिकित्सकों व कार्मिकों से स्पष्टीकरण लेने तथा वेतन आहरण से पूर्व अपने मंतव्य सहित अनुमति के लिए पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने केंद्र की आकस्मिक सेवाओं, ओपीडी और प्रसव पंजिकाओं का भी अवलोकन किया। उपस्थिति पंजिका एवं अन्य अभिलेख नियमित रूप से अद्यतन रखने, गुड्डा-गुड्डी चार्ट अपडेट करने और विद्युत तारों को सुव्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अस्पताल की भौतिक स्थिति सही पाई गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि केंद्र का कायाकल्प योजना के अंतर्गत जनपद में प्रथम स्थान पर चयन हुआ है।

उप स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड चेन व्यवस्था की जांच के दौरान एक आईएलआर मशीन निष्क्रिय मिली। वैक्सीन स्टॉक पंजिका और संबंधित चार्ट भी अद्यतन नहीं पाए गए। इस पर अपर जिलाधिकारी ने मशीन को क्रियाशील कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने तथा वैक्सीन स्टॉक पंजिका प्राथमिकता से अद्यतन कर नियमित रखरखाव के निर्देश दिए। कोल्ड चेन और वीएचएनडी चार्ट सात दिन के भीतर अद्यतन करने को भी कहा।

उन्होंने पात्र आयुवर्ग की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण के लिए नियमित प्रयास करने के निर्देश दिए। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों पर सुधारात्मक कार्रवाई करते हुए अनुपालन आख्या 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराने को कहा गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष बनीं मिली लटवाल, भावना जोशी उपाध्यक्ष निर्वाचित
Next: टीबी मुक्त पंचायत एवं वार्ड बनाने के लिए 8 विकासखंडों में प्रशिक्षण पूरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.