Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अग्निवीर योजना सेना और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: नेगी
  • अल्मोड़ा

अग्निवीर योजना सेना और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़: नेगी

AltnewsUttarakhand 23/12/2025

अल्मोड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी ने अग्निवीर योजना को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की है। कांग्रेस का कहना है कि यह योजना देश की सेना की पेशेवर क्षमता, युवाओं के भविष्य और सैनिक परिवारों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रत्न नेगी ने कहा कि अग्निवीर योजना के तहत युवाओं को केवल चार वर्षों के लिए सेना में रखा जाना न तो देश की सुरक्षा के हित में है और न ही युवाओं के भविष्य के लिए सुरक्षित व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि सेना जैसी अनुशासित और अनुभवी संस्था में अस्थायी व्यवस्था लागू करने से उसकी कार्यक्षमता और अनुभव कमजोर होगा। कर्नल नेगी ने यह भी कहा कि इस योजना में न पेंशन की कोई व्यवस्था है और न ही दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा, जिससे चार वर्ष सेवा देने के बाद युवा बेरोज़गारी और अनिश्चित भविष्य का सामना करने को मजबूर होंगे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि सरकार को सेना में स्थायी भर्ती व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए था, लेकिन इसके विपरीत ठेके जैसी प्रणाली लागू कर दी गई। उन्होंने कहा कि इससे न केवल जवानों में, बल्कि उनके परिवारों में भी असंतोष और चिंता का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी की स्पष्ट मांग है कि अग्निवीर योजना को तत्काल वापस लिया जाए, सेना में स्थायी भर्ती व्यवस्था बहाल की जाए और जवानों को पेंशन, सामाजिक सुरक्षा तथा सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित किया जाए। जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि जब तक यह योजना वापस नहीं ली जाती, तब तक कांग्रेस पार्टी युवाओं और सैनिकों के हित में आवाज़ उठाती रहेगी और सभी लोकतांत्रिक मंचों पर इसका विरोध जारी रखेगी। बैठक में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, सुरेंद्र लाल टम्टा, महेंद्र सिंह मनराल, केशव दत्त पाण्डेय, राजेंद्र कुमार, पीतांबर पाण्डेय, प्रकाश जोशी, पूरन रौतेला, नारायण दत्त पांडे, आनंद सिंह बिष्ट, गोपाल चौहान, गोविन्द बाल्टीयाल, गोविन्द मेहरा, परितोष जोशी, तारा तिवारी और मनोज बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वामी श्रद्धानन्द धर्मरक्षा दिवस पर अल्मोड़ा में विविध कार्यक्रम आयोजित
Next: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में किसान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.