Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वायुसेना ने दिखाया करतब, आसमान से गिराई नाव; ये अभ्यास देखकर कांप जाएगा दुश्मन  
  • राष्ट्रीय

वायुसेना ने दिखाया करतब, आसमान से गिराई नाव; ये अभ्यास देखकर कांप जाएगा दुश्मन  

AltnewsUttarakhand 19/09/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली। आसमान से लेकर समुद्र और धरती तक अपनी मारक क्षमताएं बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय वायुसेना, नेवी और थल सेना समय-समय संयुक्त अभ्यास करती रहती हैं। इसी तरह की अभ्यास का एक वीडियो वायुसेना ने शेयर किया है जिसे देख दुश्मन कांप जाएगा। वायुसेना के भारी भरकम विमान सी-17 ने आसमान से नेवी की एक नाव को सुरक्षित तरीके से गहरे समुद्र में उतार दिया।
भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक साथ काम किया जाए तो असीमित संभावनाएं हैं। इसने लिखा, “एक साथ किए गए एक उल्लेखनीय अभ्यास में, आईएएफ सी-17 ने भारतीय नौसेना की एक कठोर पतवार वाली इन्फ्लेटेबल नाव को गहरे समुद्र में गिरा दिया। एक साथ असीमित संभावनाएं।”
वीडियो में देखा जा सकता है कि वायुसेना के सी-17 विमान से पैराशूट लगी नाव नीचे गिरती है। वीडियो के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। इनमें देखा जा सकता है कि समुद्र में उतरी उस नाव पर भारतीय सेनाओं के जवान सवार हैं वहां ऊपर से वायुसेना का सी-17 विमान गुजरता दिखाई दे रहा है।
बता दें कि दो दिन पहले भारतीय थल सेना ने भी एक ऐसा हैरतअंगेज कर देने वाला वीडियो शेयर किया था। वीडियो में भारतीय थल सेना के जवान वायुसेना के विमान में बैठे हैं। इसके बाद वे अपने एक-एक कर रस्सी के सहारे अपने साथ खूंखार प्रशिक्षित कुत्तों को लेकर नीचे उतरते हैं। ये अभ्यास दिन और रात दोनों में किया गया था। थल सेना की पश्चिमी कमान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि स्पेशल फोर्सेज ने किसी भी धरती आधारित खतरे को बेअसर करने के लिए भारतीय वायुसेना के साथ संयुक्त ट्रेनिंग में विशेष हेलिबोर्न ऑपरेशन को अंजाम दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला आरक्षण बिल संसद में पेश करना मोदी सरकार का ऐतिहासिक कदम: ज्योति साह मिश्रा
Next: एक महीने के बेटे के सामने रेप के बाद हत्या, महिला के साथ दिल दहलाने वाली वारदात

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.