Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जनपद में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में श्रद्धापूर्वक मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती

AltnewsUttarakhand 02/10/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय से लेकर विकास भवन और जनपद के सभी कार्यालयों में दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधी केवल एक व्यक्तित्व नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में अहिंसा और सत्य का मार्ग सर्वोपरि है और हमें अपने जीवन में उनके विचारों और आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी जनपदवासियों को जयंती की शुभकामनाएं भी दीं। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने भी दोनों महापुरुषों के विचारों और सिद्धांतों को आज के समय में और अधिक महत्वपूर्ण बताया। उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने भी उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन अपर सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर बापू के प्रिय भजनों का सामूहिक गायन किया गया। जयंती के उपलक्ष्य में सुबह नंदा देवी मंदिर परिसर से चौघानपाटा तक प्रभात फेरी का आयोजन भी हुआ। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान देशभक्ति गीतों, नारों और गाजे-बाजे की गूंज से नगर का माहौल देशभक्ति में रंग गया। समापन चौघानपाटा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, तहसीलदार सदर ज्योति धपवाल, डॉ. विद्या कर्नाटक सहित अनेक अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गांधी और शास्त्री जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Next: दुर्गा पूजा : आयुध निर्माणी में सिंदूर खेला के बाद प्रतिमा विसर्जन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.