Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विद्युत विभाग को जनता को करना चाहिए जागरूक
  • अल्मोड़ा

विद्युत विभाग को जनता को करना चाहिए जागरूक

AltnewsUttarakhand 24/07/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने कहा कि चमोली घटना का संज्ञान लेते हुए एहतियात के तौर पर विद्युत विभाग को अल्मोड़ा जनपद में भी करन्ट से सुरक्षा के प्रति सतर्क करना चाहिए, नगर में भी कई बार बन्दर विद्युत पोलों पर झूलते रहते हैं, शॉर्ट सर्किट से बिजली के खम्भों में भी करेन्ट दौड़ने का खतरा बना रहता है, ऐसे में विद्युत विभाग को जागरूकता फैलानी चाहिये, और विद्युत पोलों के पास चेतावनी बोर्ड लगाने चाहिए, कि लोग विद्युत पोलों के पास ना जाये। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे की विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता श्री कन्हैया जी मिश्रा से फोन पर बात हुई, उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान समय समय पर चलाये जाते हैं, इसकी सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से भी दी जाती है साथ ही यह भी कहा शीघ्र ही विभाग विद्युत पोलों पर चेतावनी बोर्ड भी लगाएगा उन्होंने सभी अल्मोड़ा वासियों से अपील की, कि वो छोटे बच्चों को अकेला न छोड़े और इनको छुने से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में अपनी बच्चों को व आस-पास लोगों को जागरुक करें। विद्युत विभाग की किसी भी समस्या के लिए 9456593530 पर कॉल करें।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीमा हैदर जैसा एक और मामला आया सामने, राजस्थान से शादीशुदा महिला फेसबुक दोस्त से मिलने पहुंची पाकिस्तान
Next: गोपालधारा मार्ग बदहाल स्थिति में, पगडंडी किनारे पड़ी नाले की मिट्टी राहगीरों के लिए बन रही परेशानी का सबब: मनोज सनवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.