Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खोल्टा के खतरनाक मोड़ पर लगा क्रश बैरियर, दुर्घटना का खतरा होगा कम
  • अल्मोड़ा

खोल्टा के खतरनाक मोड़ पर लगा क्रश बैरियर, दुर्घटना का खतरा होगा कम

AltnewsUttarakhand 08/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर के खोल्टा क्षेत्र में लंबे समय से दुर्घटना संभावित बने खतरनाक मोड़ पर क्रश बैरियर लगा दिया गया है। स्थानीय लोगों ने इसे राहत भरा कदम बताते हुए प्रशासन का आभार जताया है।

स्थानीय पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने इस मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाते हुए मामला जिलाधिकारी अंशुल सिंह के समक्ष रखा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यहां क्रश बैरियर स्थापित कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार गौवंश खाई में गिरकर घायल हुए, जबकि दोपहिया वाहन चालक भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। बरसात और रात के समय यह मोड़ अधिक जोखिमपूर्ण रहता था।

पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने कहा कि जनहित के इस मामले में जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई कराई, जिससे संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। स्थानीय नागरिकों ने नगर के अन्य संवेदनशील स्थानों पर भी इसी तरह सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की।

इस अवसर पर पार्षद अभिषेक जोशी, सुनील कर्नाटक, देवेंद्र सिंह फर्त्याल, अतुल पांडे, सुनील नंदा, कमल तिवारी, अधिवक्ता अंजू पांडेय, शांति भट्ट, पूरन चंद्र भट्ट, दीपक पंत, महेंद्र सिंह, प्रकाश जोशी, जीवन चंद्र पंत, राजा जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 3.36 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार
Next: आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर कार्यशाला आयोजित, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.