Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जन औषधि केंद्र पर डीएम का छापा, दवाएं सील कर जांच के दिए निर्देश
  • अल्मोड़ा

जन औषधि केंद्र पर डीएम का छापा, दवाएं सील कर जांच के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 25/07/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला अस्पताल स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्धारित जेनेरिक दवाओं के स्थान पर अन्य ब्रांडेड दवाओं की बिक्री की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जांच के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र में उपलब्ध सभी दवाओं का भौतिक सत्यापन कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन औषधि (जेनेरिक) और अन्य ब्रांडेड दवाओं की अलग-अलग सूची तैयार कर उनकी उपलब्धता तथा खरीद संबंधी अभिलेखों का मिलान किया जाए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में केंद्र में उपलब्ध सभी दवाओं को जांच पूरी होने तक सील कर दिया गया। साथ ही दवाओं के स्टॉक, खरीद और वितरण से संबंधित अभिलेखों की भी गहन जांच के निर्देश दिए गए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और तथ्यात्मक जांच की जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जन औषधि केंद्र के संचालन की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को केंद्र के संचालन के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके तथा भविष्य में इस प्रकार की शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा सहित अस्पताल प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा की जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक मनोज तिवारी
Next: ग्राम प्रहरियों को नशा तस्करी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.