Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगरपालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने जमकर काटा हंगामा, बैठक का किया बहिष्कार
  • अल्मोड़ा

नगरपालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने जमकर काटा हंगामा, बैठक का किया बहिष्कार

AltnewsUttarakhand 03/08/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा किया। सभासदों का आरोप था कि बोर्ड बैठक इसलिए की जाती है कि उसमें सभासदों द्वारा रखी गई जनहित की समस्याओं का समाधान निकले लेकिन आज साढ़े चार साल बीत जाने के बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। ऐसे में बोर्ड बैठकों का कोई औचित्य नहीं रह जाता। आठ सभासदों ने बोर्ड बैठक कक्ष के बाहर जमकर नारेबाजी भी की और अपना विरोध दर्ज किया। सभासद अमित साह मोनू ने कहा कि रानीधारा सड़क, ग्रेस स्कूल के सामने की दीवार लम्बे समय से क्षतिग्रस्त है लेकिन नगरपालिका को बार बार चेताने के बावजूद नगरपालिका आंखें मूंदे बैठी है। विगत दिनों आई तेज बारिश से लोगों के घरों में, स्थानीय नौले में मलबा और पानी घुस गया। लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों ने अभी तक रानीधारा जाकर देखने की जहमत तक नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि यदि नगरपालिका ने प्रशासन के साथ रानीधारा क्षेत्र का दौरा नहीं किया तो वे धरना देने तक को बाध्य होंगे। बद्रेश्वर वार्ड के सभासद मनोज जोशी ने कहा कि नगरपालिका की आंखों के सामने पंचधारा स्कूल के बगल में बन रही बहुउद्देशीय कार पार्किंग के निर्माण में ठेकेदार द्वारा लोगों का वर्षों पुराना रास्ता बन्द कर दिया गया लेकिन नगरपालिका ने सम्बन्धित ठेकेदार को एक नोटिस तक नहीं दिया। मुरली मनोहर वार्ड की सभासद दीप्ति सोनकर ने कहा कि विगत कई सालों से उनके वार्ड में अतिक्रमण किया जा रहा है जिसकी सूचना लगातार उनके द्वारा नगरपालिका में की जा रही है। कार्यकाल समाप्त होने को है पर अतिक्रमण के मुद्दे पर कोई भी कार्यवाही अभी तक नहीं हुई। दुगालखोला की सभासद आशा रावत ने कहा कि उनके वार्ड में झाड़ियां तक नहीं काटी जा रही हैं तो इससे आप समझ सकते हैं कि बाकी जनहित के कामों का क्या हाल होता होगा? एनटीडी वार्ड के सभासद सौरभ वर्मा ने कहा कि उनके वार्ड की बीयरशिबा से धार की तूनी लिंक रोड वर्षों से बदहाल है। पेयजल निगम के द्वारा खोदी गई यह सड़क आज बदतर स्थिति में है। अनेकों बार सूचित करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। नामित सभासद दीपक वर्मा ने कहा कि अतिक्रमण का मुद्दा बेहद गंभीर है पर पालिका इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही। सेलाखोला वार्ड की सभासद दीपा साह ने कहा कि वे विगत साढ़े चार वर्षों से अपने वार्ड में एक शौचालय निर्माण की मांग कर रही हैं पर लगातार उनकी अनदेखी की जा रही है। नामित सभासद अर्जुन बिष्ट ने कहा कि नगरपालिका द्वारा नगर में किए जा रहे कार्यों में लगातार अनियमितताएं एवं लापरवाही की जा रही हैं। इस सबके बीच नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी से जब बात की गयी तो उन्होंने कहा कि नगरपालिका बिल्कुल नियमों के तहत अपना प्रत्येक कार्य कर रही है। लगातार पथ प्रकाश व्यवस्था, रास्तों की सफाई, रास्तों के निर्माण के लिए पालिका प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। नगरपालिका की टीम अमीन के नेतृत्व में प्रत्येक उस जगह पहुंचने का प्रयास कर रही है जहां पर मलबा इत्यादि आ रहा है। लेकिन आज की बोर्ड बैठक में जोरदार हंगामे ने ये तो स्पष्ट कर दिया कि नगरपालिका में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा। सभासदों में बेहद आक्रोश व्याप्त है। अब देखने वाली बात यह है कि सभासदों का आक्रोश थमता है या भविष्य में ये किसी बड़े आक्रोश के संकेत हैं। बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने वालों में लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद अमित साह मोनू, मुरली मनोहर वार्ड की सभासद दीप्ति सोनकर, बद्रेश्वर वार्ड के सभासद मनोज जोशी, दुगालखोला वार्ड की सभासद आशा रावत, एनटीडी वार्ड के सभासद सौरभ वर्मा, सेलाखोला वार्ड की सभासद दीपा साह, नामित सभासद दीपक वर्मा और अर्जुन बिष्ट शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में सब्जी विक्रेताओं की मनमानी रोकने में प्रशासन नाकाम
Next: ऑनलाइन ग्रीन टी मंगाने के झांसे में गंवाए 28 हजार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.