Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में सब्जी विक्रेताओं की मनमानी रोकने में प्रशासन नाकाम
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में सब्जी विक्रेताओं की मनमानी रोकने में प्रशासन नाकाम

AltnewsUttarakhand 03/08/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सब्जियों के मनमाने दाम पर रोक लगाने की प्रशासन की कवायद फीकी पड़ गई है। सब्जी विक्रेता सूची को दिखावा बताकर अपने फायदे के हिसाब से सब्जियां बेच रहे हैं। विक्रेताओं की मनमानी के कारण लोगों की जेब ढ़ीली हो रही है। बरसात में सभी प्रकार की सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। कीमतों के चलते महिलाओं का रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। दामों पर अंकुश लगाने और मुनाफाखोरी को रोकने के लिए बीते दिनों प्रशासन ने सभी विक्रेताओं को रेट लिस्ट चस्पा कर उसी हिसाब से सब्जियों की बिक्री के निर्देश दिये थे, लेकिन प्रशासन के आदेशों को दरकिनार कर अधिकांश सब्जी विक्रेता मनमाने रेट में सब्जियां बेच रहे हैं। अधिकांश सब्जी बेचने वालों ने दुकानों में रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की है। गुरुवार को पड़ताल के दौरान अल्मोड़ा बाजार में सब्जियां तय कीमत से अधिक की बिकती मिली। वहीं, डीएम ने जिला पूर्ति विभाग को समय-समय पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिये थे, विक्रेता निर्देश को हवाई साबित कर मनमाने दामों में सब्जियों को बेच रहे हैं। इससे आम जनता परेशान है। सब्जियों के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पिछले माह तक 100 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 200 रुपये किलो पहुंच गया है। टमाटर के दामों में अचानक आए उछाल से महिलाओं का रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। महिलाएं सीमित खर्च के साथ ही रसोई चलाने का मजबूर हैं।

अल्मोड़ा में सब्जियों के दाम
प्याज 30
टमाटर 200
बैंगन 70
लौकी 40
आलू 30
कद्दू 60
अदरक 280
शिमला मिर्च 130

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घर में घुसकर किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म
Next: नगरपालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों ने जमकर काटा हंगामा, बैठक का किया बहिष्कार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.