Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा बेस अस्पताल से रेफर मरीज का रानीखेत में सफल प्रसव
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा बेस अस्पताल से रेफर मरीज का रानीखेत में सफल प्रसव

AltnewsUttarakhand 13/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा बेस चिकित्सालय से रेफर की गई एक महिला का सफल प्रसव रानीखेत चिकित्सालय में हुआ। महिला गैरसैंण से अल्मोड़ा बेस अस्पताल पहुंची थी, जहां डॉक्टरों ने प्रसव कराने के बजाय उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों ने सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए मरीज को हल्द्वानी ले जाने के बजाय रानीखेत चिकित्सालय लाने का निर्णय लिया। यहां डॉक्टर कमल किशोर ने महिला का ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉक्टर कमल किशोर ने बताया कि महिला को प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या थी। अल्मोड़ा बेस अस्पताल से उसे हल्द्वानी भेजा जा रहा था, लेकिन परिजनों के संपर्क करने पर उन्हें रानीखेत बुलाया गया। उन्होंने बताया कि बीती शाम ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया और अब महिला तथा नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। राज्य के स्वास्थ्य तंत्र की स्थिति को देखते हुए मरीजों का रेफर होना आम बात बन गई है। हर रोज़ अस्पतालों से मरीजों को हायर सेंटर भेजे जाने के मामले सामने आते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संगठनात्मक बदलाव को लेकर अमरुत ठाकोर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से करेंगे रायशुमारी
Next: नन्दा देवी मेले के दौरान घायल युवक की मौत, हत्या की आशंका पर जांच की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.