Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

AltnewsUttarakhand 09/11/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 22वां राज्य स्थापना दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय समेत जनपद की समस्त तहसीलों एवं विकासखण्ड मुख्यालयों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जनपद मुख्यालय पर प्रातः 06:30 बजे क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ को नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड चौघानपाटा से करबला तक खेल विभाग द्वारा आयोजित की गयी। प्रभात फेरी का आयोजन नन्दादेवी से मुख्य बाजार होते हुए से चौघानपाटा तक किया गया।
जनपद के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कलैक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समस्त जनपद एवं राज्यवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन 22 वर्षों में हमारे राज्य में एम्स, एनआईटी जैसी संस्थायें आयी है। आज प्रत्येक गॉव को सड़क मार्ग से जोड़ने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। जनपद प्रभारी मंत्री ने कहा कि जब हमारा राज्य 25 वर्ष का हो जायेगा तब हमारा राज्य नशामुक्त व टीबी मुक्त होगा तथा युवाओं के लिये स्वरोजगार के नये अवसर होंगे।
प्रभारी मंत्री, विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष तथा जिलाधिकारी वंदना समेत अन्य ने चौघानपाटा से सिटी बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन व सरकार के प्रयास से जनपद मुख्यालय में सीटी बस का संचालन किया गया है जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन व नगर पालिका अध्यक्ष व विधायक व सभी जनपदवासियों को शुभकामनायें दी। तत्पश्चात शिखर होटल के समीप स्थित शहीद स्मारक पर प्रभारी मंत्री सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पाजंलि अर्पित की।
मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 03 हजार नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति की जायेगी जो वर्षवार होंगे तथा 800 से ज्यादा एएनएम की भर्ती भी वर्षवार की जायेगी। उन्होंने कहा कि 339 असिस्टेण्ट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जा रही है ताकि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में फैकल्टी की दिक्कत न हो साथ ही 05 हजार से ज्यादा शिक्षकों की नियुक्ति भी की जा रही है ताकि शिक्षको की कमी को दूर किया जा सके। प्रभारी मंत्री ने कलैक्ट्रेट परिसर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण, बाल विकास विभाग के माध्यम से लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट व दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किये।
इस दौरान विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने राज्य आन्दोलन के दौरान किये गए संघर्ष को याद किया तथा सभी ने राज्य स्थापना दिवस पर जनपद वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रभारी मंत्री ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट को भी प्रभारी मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडम्स इन्टर कालेज एवं जी0जी0आई0सी0 की बालिकाओं ने सुन्दर नृत्य प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति, राज्य आंदोलनकारी केवल सती एवं जमन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी वन्दना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद मंत्री ने बेस अस्पताल के आपरेशन थिएटर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के निर्देश दिये। इस निरीक्षण में जिलाधिकारी वन्दना प्राचार्य मेडिकल कालेज सी0पी0 भैसोड़ा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार में छुपाकर लाई जा रही अवैध शराब की तस्करी कर रहे 02 तस्कर गिरफ्तार, 1.42 लाख की शराब बरामद
Next: राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में पीरियड्स को लेकर चला जागरूकता अभियान, सेनिटरी पैड्स का हुआ वितरण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.