Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में पीरियड्स को लेकर चला जागरूकता अभियान, सेनिटरी पैड्स का हुआ वितरण
  • अल्मोड़ा

राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में पीरियड्स को लेकर चला जागरूकता अभियान, सेनिटरी पैड्स का हुआ वितरण

AltnewsUttarakhand 10/11/2022
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अल्मोड़ा में वीरा संस्था द्वारा छात्राओं को मासिक धर्म विषय पर जागरूकता अभियान और सैनिटरी पैड्स वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रो० इला साह के निर्देशन में शोध कर रहे शोद्यार्थी आशीष पन्त एवं वीरा संस्था से राहुल जोशी व विद्यार्थी मयंक पन्त ने छात्राओं को पीरियड्स के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को माहवारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराई। पॉलीटेक्निक कॉलेज की छात्राओं को सबसे पहले आशीष के शोध कार्य पर पहाड़ एक्सप्रेस के द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म दिखाकर पीरियड्स के दौरान ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष को दिखाया गया। इसके उपरांत छात्राओं को आशीष और राहुल ने वीरा फाउंडेशन की सहायता से सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाए। इस दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आशीष ने कहा कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी माहवारी को लेकर कई संकुचित धारणाएं हैं जिन्हें तोड़ा जाना वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म के दौरान कपड़े का इस्तेमाल करना महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से बिल्कुल भी उचित नहीं है इसलिए उनका मकसद है कि वो हर महिला तक सेनिटरी नैपकिन पहुंचाएं इसके लिए उनकी टीम एक रोड मैप तैयार भी कर रहे हैं और इसे जल्द ही जमीन पर उतारने हेतु प्रयास करेगी। वो लगातार 3 सालों से इस विषय को लेकर कार्य कर रहे हैं, विभिन्न संस्थाओं में जाकर लोगों को जागरूक करने हेतु प्रयासरत हैं पर इस दौरान उन्हें सरकार या किसी भी सरकारी संस्था द्वारा कोई मदद प्रदान नहीं की गयी।
आशीष के शोध कार्य पर बनी डॉक्यूमेंट्री को निर्मित करने वाले पत्रकारिता के छात्र व पहाड़ एक्सप्रेस के संपादक राहुल और मयंक ने कहा कि माहवारी के विषय में समाज में चर्चा होना नितान्त आवश्यक है इसके लिए उनकी पूरी टीम निरन्तर विभिन्न संस्थाओं से संपर्क कर महिलाओं को जागरूक करने हेतु प्रयासरत रहती है।

कार्यक्रम में मौजूद महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की प्रधानाचार्या ने कहा कि आशीष एवं उनकी टीम द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है इससे हमारे कॉलेज की छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी अपने कॉलेज में सैनिटरी डिस्पोजेबल मशीन लगाई हुई है और उनका प्रयास है की जल्द ही सैनिटरी वैंडिंग मशीन भी कॉलेज में लगाई जाए। कार्यक्रम में उपस्थिति महिला पॉलीटेक्निक की छात्रा अंजली ने कहा मैंने आज तक कभी किसी पुरुष को इस बारे में बात करते नहीं देखा पर आज आशीष द्वारा जिस प्रकार इन बातों को बताया गया वो बहुत ही शानदार है हमें ये बातें सिर्फ हमारी मां द्वारा बताई गई कभी किसी पुरुष टीचर ने भी इस बारे में नहीं बताया पर आज जब एक लड़का इस बारे में बात कर रहा है तो इससे बदलाव जरुर आएगा।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका दीपा मेहरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज की प्राचार्य रेखा असवाल सहित शिक्षक राकेश सिंह, डॉ. शुभा पोखरिया, सचिन जोशी, शालिनी शर्मा, दीपा मेहरा, विवेकानंद दुर्गापाल, आशीष पंत, मयंक पंत, राहुल जोशी, प्रतिभा आर्या, आशुतोष शरण सिन्हा, ललित तिवारी, रेखा जोशी, मदन नेगी सहित सभी शिक्षक और छात्राएं मौजूद रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस
Next: एसएसपी अल्मोड़ा ने चलाया औचक चैकिंग अभियान, 750 लोगों पर हुई कार्यवाही, 06 वाहन सीज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.