Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में 2 सितंबर को सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर होगी भर्ती
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में 2 सितंबर को सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर होगी भर्ती

AltnewsUttarakhand 22/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 सितंबर को सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मॉडल कैरियर सेंटर एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित इस मेले में टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात विशेष सुरक्षा गार्ड (स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड) के पदों पर भर्ती करेगी। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के अनुसार रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों का चयन कंपनी द्वारा साक्षात्कार और परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। रोजगार मेले में स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास या उससे अधिक शिक्षित, न्यूनतम 172 सेंटीमीटर लंबा तथा बीएमआई 18.5 से 24.9 के बीच होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 40 हजार से 50 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ आवास, भोजन और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां एवं छायाप्रतियां, बायोडाटा तथा दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ 2 सितंबर को सुबह 10 बजे सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा में उपस्थित हो सकते हैं। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9319044434 अथवा 05962-298040 पर संपर्क कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी नेशनल करियर सर्विस (एनसीएस) पोर्टल पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करे सरकार: भूपेंद्र सिंह भोज
Next: मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा की युवा उद्यमी हर्षिता सुयाल बिष्ट को किया सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.