Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी ने दिया इस्तीफा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा कांग्रेस को बड़ा झटका, जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी ने दिया इस्तीफा

AltnewsUttarakhand 31/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण पर नाखुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस नेता त्रिलोचन जोशी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, उनके पास जिला महामंत्री संगठन का दायित्व था। जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज को सौंपे पत्र में उन्होंने कहा कि नवसृजित नगर निगम अल्मोड़ा के चुनाव में जिला कांग्रेस कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा नगर निगम मेयर प्रत्याशी के लिए कांग्रेस पार्टी में वर्षों से समर्पित दावेदारों में से किसी एक का चयन नहीं करके मेयर पद का प्रत्याशी एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल अन्य पार्टी के कार्यकर्ता को देकर उन तमाम समर्पित कार्यकर्ताओं की जनभावनाओं और सम्मान को ठेस पहुँचाई है। उससे वह व्यक्तिगत तौर पर बहुत आहत हैं, क्योंकि उन्हें भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवसृजित पद जिला महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि उनसे मेयर प्रत्याशी के टिकट के लिए कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया था। उन्होंने बाहरी व्यक्ति को टिकट देने की बात करते हुए भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के समर्पित दावेदार को न्याय एवं इंसाफ नहीं दिला पाने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हैं और कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहे हैं। त्रिलोचन जोशी 2018 में कांग्रेस छोड़कर दमदार तरीके से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुके हैं, हालाँकि उन्हे पराजय का सामना करना पड़ा था। 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले वह कांग्रेस में लौट आए थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डेढ़ लाख की चरस के साथ युवक गिरफ्तार
Next: गर्भवती बहू को घर से निकालने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.