Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में जीआईएस टेक्नीशियन पद पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में जीआईएस टेक्नीशियन पद पर भर्ती, 2 सितंबर तक करें आवेदन

AltnewsUttarakhand 22/08/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। कार्यालय अर्थ एवं संख्याधिकारी, अल्मोड़ा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जीआईएस टेक्नीशियन के एक पद पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित अभ्यर्थी को 20 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। पद के लिए एम.एससी. रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस अथवा पीजी डिप्लोमा इन रिमोट सेंसिंग एंड जीआईएस शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है। वहीं, क्यूजीआईएस, आर्कजीआईएस और गूगल अर्थ प्रो जैसे सॉफ्टवेयर पर कार्य करने का ज्ञान रखने वाले तथा किसी सरकारी या निजी संस्थान में संबंधित कार्य का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण-पत्रों के साथ जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय, विकास भवन, अल्मोड़ा में स्वयं या पंजीकृत डाक के माध्यम से 2 सितंबर शाम 5 बजे तक जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थियों की जांच के बाद 5 सितंबर को सुबह 10 बजे विकास भवन, अल्मोड़ा में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। चयन समिति द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और समिति का निर्णय अंतिम होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और विज्ञप्ति जिला प्रशासन अल्मोड़ा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जनगीतों के साथ याद किए गए जनकवि गिर्दा, 16वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Next: अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की प्रगति सार्वजनिक करे सरकार: भूपेंद्र सिंह भोज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.