Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन

AltnewsUttarakhand 30/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में बुधवार को 24वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर एवं सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने किया। इस अवसर पर प्रदेशभर के विभिन्न जनपदों से पहुंचे करीब 350 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि खेलों को लेकर समाज की सोच में अब सकारात्मक और व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाड़ियों के लिए कई स्तरों पर योजनाएं शुरू की हैं—जिनमें सरकारी सेवाओं में आरक्षण, आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, नगद पुरस्कार और प्रोत्साहन योजनाएं शामिल हैं। इन प्रयासों के चलते आज युवा वर्ग खेलों को करियर के रूप में गंभीरता से लेने लगा है। खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए मंत्री ने कहा कि अब यह जिम्मेदारी युवाओं की है कि वे अपने प्रदर्शन से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड और भारत का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने पर खिलाड़ी की पहचान सीमाओं से परे जाती है और उसकी उपलब्धियां वैश्विक मंच पर दर्ज होती हैं। उद्घाटन समारोह में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कोच डीके सेन और लियाकत अली खान, बैडमिंटन एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश सचिव बीएस मनकोटी समेत अनेक जनप्रतिनिधि और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित :  महाराज
Next: ताइक्वांडो खिलाड़ी सौम्य खैर ने स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.