Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित :  महाराज
  • देहरादून

पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित :  महाराज

AltnewsUttarakhand 30/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि उत्तराखंड में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 में प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं ने सभी 12 जनपदों में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसलिए विजय का परचम लहरायेगा भाजपा ही लहरायेगा।
पंचायत मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पंचायत चुनाव मतगणना को लेकर सरकार और चुनाव आयोग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
प्रदेश में बरसात के बाद भी मतदाताओं ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके परिणामस्वरूप पंचायत चुनाव में दूसरे एवं अंतिम चरण में 70 फीसदी और पहले चरण में हुए 68 फीसदी मतदान हुआ जो कि भाजपा की शत-शत जीत सुनिश्चित करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार प्रारंभ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंचायतों को सशक्त बनाने के विजन पर कार्य कर रही है।
महाराज ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार में पंचायतों को अधिकार संपन्न बनाने के लिए बड़ी संख्या पंचायत भवनों का निर्माण, उनका कंप्यूटर कारण और जर्जर हो चुके पंचायत भवनों की मरम्मत का कार्य किया गया। पंचायतों में कार्ययोजना में क्षमता विकास एवं प्रशिक्षण में राज्य के 12 जिलों में 1426 विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण करवाया गया। 2399 पंचायत प्रतिनिधियों एवं कार्मिकों का राज्य के भीतर तथा अन्य राज्यों (पंजाब, हिमाचल, जम्मू, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल आदि) की उत्कृष्ट एवं पुरस्कृत पंचायतों का एक्सपोजर विजिट (अध्ययन भ्रमण) कार्यक्रम करवाया गया। इन सभी कार्यों की बदौलत ग्रामीण मतदाताओं ने भाजपा पर भरोसा जताया है। इसलिए निश्चित रूप से पंचायत चुनावों में भाजपा जीत का परचम लहरायेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के 8.28 लाख किसानों को दो अगस्त को मिलेगी सम्मान निधि
Next: अल्मोड़ा में राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया उद्घाटन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.