Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नंदा देवी मेले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, नंदा देवी मेले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

AltnewsUttarakhand 19/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

गश्त, पिकेट और चीता ड्यूटी अलर्ट मोड पर, प्रवेश मार्गों पर वाहनों की जांच और बाहरी लोगों का सत्यापन

 

अल्मोड़ा। मां नंदा देवी मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों को देखते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अपराध नियंत्रण के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिलेभर में दिन-रात सघन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

प्रवेश मार्गों पर वाहनों की जांच

पुलिस की ओर से जिले के प्रवेश मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों और वस्तुओं की तलाश के साथ ही रात में गश्त कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।

बाहरी लोगों का सत्यापन

पुलिस बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर भी विशेष जोर दे रही है। बिना सत्यापन रह रहे लोगों तथा बिना सत्यापन किरायेदार या मजदूर रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मनचलों और अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है।

मेले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

मां नंदा देवी मेले और अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं। गश्त, पिकेट और चीता ड्यूटी के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी सतर्क निगरानी रखी जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कुट्टू के बिस्कुट-कप बनाकर महिलाएं बढ़ाएंगी आमदनी
Next: डंपिंग जोन हटाने की मांग को ग्रामीणों का धरना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.