Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस का गांजा तस्करों पर ताबड़तोड़ एक्शन, छह तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस का गांजा तस्करों पर ताबड़तोड़ एक्शन, छह तस्कर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/05/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। सोमवार रात देघाट और भतरौजखान क्षेत्रों में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल छह तस्करों को गिरफ्तार किया और लगभग 37 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत 9.16 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में देघाट और भतरौजखान थानों की पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की। देघाट में पुलिस ने सुरमोली तिराहे के पास चेकिंग के दौरान एक टाटा नेक्सॉन कार संख्या डीएल 14 सीजे 1385 से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। कार की तलाशी लेने पर उसमें तीन बोरियों में कुल 29.986 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्करों की पहचान कमल सिंह, दीपक कुमार और हिमांशु रावत उर्फ मकाऊ के रूप में हुई है। हिमांशु हाल ही में मार्च 2025 में जेल से छूटा था और उस पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, शस्त्र अधिनियम और हत्या का प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। कमल सिंह वर्तमान में बीएससी नर्सिंग का छात्र है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे यह गांजा सराईखेत से लाकर रामनगर में बेचने की फिराक में थे।
वहीं, दूसरी कार्रवाई भतरौजखान पुलिस ने बासोट-भिकियासैंण रोड पर चेकिंग के दौरान की। यहां एक इंडिका कार यूपी 62 एई 6599 से तीन अन्य तस्करों रिजवान कुरैशी, मोहम्मद अबुजर और मोहम्मद परवेज को गिरफ्तार किया गया। इनसे कुल 6.71 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 1.68 लाख रुपये बताई गई है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी कारों को भी सीज कर दिया गया है। पुलिस की टीम अब इन मामलों से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जिले में किसी भी हाल में नशा तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ऋषिकेश एम्स के बाहर प्रदर्शन, डॉक्टर पर आतंकी हमले के बाद मिठाई बांटने का आरोप, प्रशासन ने दी सफाई
Next: भतरौजखान में ऑल्टो कार 50 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.