Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा से होगा कुमाऊं फुटबॉल प्रीमियर लीग का शुभारम्भ
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा से होगा कुमाऊं फुटबॉल प्रीमियर लीग का शुभारम्भ

AltnewsUttarakhand 10/02/2026

अल्मोड़ा। कुमाऊं फुटबॉल प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर मंगलवार को फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश कनवाल और सचिव विनीत बिष्ट ने प्रतियोगिता के कार्यक्रम और उद्देश्य की जानकारी दी। नगर के एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ते हुए उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। कुमाऊं फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन बिठौरिया क्लब हल्द्वानी और फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। लीग के मुकाबले अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला हल्द्वानी में आयोजित होगा। हरीश कनवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 12 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा से किया जाएगा। लीग में प्रदेश भर की छह टीमें भाग लेंगी, जिनमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल होंगे। फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को हल्द्वानी स्टेडियम में खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को छह लाख रुपये, उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये और ट्राफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उद्घाटन समारोह के दौरान वरिष्ठ और युवा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रेस वार्ता में भैरव गोस्वामी, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, सौरभ वर्मा, मनीष कनवाल, देवेंद्र भट्ट, अकरम खान, मोहित मेहता सहित अन्य खेल प्रेमी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मांगें लंबित रहने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ आक्रोशित
Next: गौशाला निर्माण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.