Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीएम आतिशी का बड़ा आरोप- कुख्यात अपराधियों ने किया केजरीवाल पर हमला, आरोपी बीजेपी से संबंधित
  • राष्ट्रीय

सीएम आतिशी का बड़ा आरोप- कुख्यात अपराधियों ने किया केजरीवाल पर हमला, आरोपी बीजेपी से संबंधित

AltnewsUttarakhand 19/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर भाजपा के गुंडों द्वारा हमला करवाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल की जान लेने का प्रयास था। जिन व्यक्तियों ने अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला किया, वे सधे हुए अपराधी हैं।
मुख्यमंत्री का कहना है कि हमलावर भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों पर दिल्ली के अलग-अलग थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर इतने बड़े पत्थर से हमला किया गया कि अगर वह किसी को लग जाता तो जानलेवा हो सकता था।
मुख्यमंत्री आतिशी ने हमलावरों की पहचान बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े राहुल उर्फ शैंकी वहां मौजूद थे, जहां केजरीवाल पर हमला किया गया। आतिशी ने कहा कि शैंकी प्रचार में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के साथ लगे रहते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि शैंकी नामक इस व्यक्ति पर लूट के प्रयास जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति एक हार्डकोर अपराधी है।
इसके साथ ही राहुल पर आर्म्स एक्ट का भी केस दर्ज है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस व्यक्ति पर शकरपुर थाने में एफआईआर दर्ज है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस व्यक्ति पर डकैती धाराओं में केस दर्ज है। मुख्यमंत्री के मुताबिक अभी भी राहुल उर्फ शैंकी पर मामला चल रहा है। पहाडग़ंज पुलिस थाने में भी एक और एफआईआर इस व्यक्ति के ऊपर दर्ज है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इससे यह स्पष्ट है कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए कुख्यात अपराधियों व गुंडों को भेजा गया। ऐसे गुंडों को भेजा गया जिन पर पहले ही डकैती के केस चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री आतिश ने बताया कि इसके अलावा भी जो अन्य व्यक्ति वहां हमले में शामिल थे, उनमें एक रोहित त्यागी थे। रोहित त्यागी ने अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर हमला किया और उनके फेसबुक पेज से यह पता लगता है कि वह प्रवेश वर्मा से जुड़े हुए हैं। वह प्रवेश वर्मा के प्रचार में लगातार जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि रोहित भी आपराधिक मामलों में लिप्त है, उनके ऊपर भी तीन मुकदमे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहित के ऊपर चोरी और चोरी के साथ मारने की कोशिश जैसे गंभीर मामले हैं जिनमें 10 साल की सजा हो सकती है। मुख्यमंत्री के मुताबिक रोहित के ऊपर हत्या करने की कोशिश का आरोप भी दर्ज है।
मुख्यमंत्री ने तीसरे व्यक्ति की पहचान सुमित के रूप में बताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुमित के ऊपर चोरी, डकैती, डकैती के दौरान हत्या करने की कोशिश के मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तीनों ही सधे हुए गुंडे, सधे हुए क्रिमिनल हैं। अगर ऐसे अपराधियों को अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए भेजा गया, तो यह बिल्कुल स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में हार की बौखलाहट से अरविंद केजरीवाल की जान लेने पर उतर आई है। मुख्यमंत्री ने प्रवेश वर्मा पर आरोप लगाया कि उन्हें पता है कि 1100 रुपए बांटने, बेडशीट बांटने, जूते बांटने, चश्मा बांटने से वे चुनाव नहीं जीत सकते, तो ऐसे में वे अरविंद केजरीवाल पर जानलेवा हमला करना चाहते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 26 जनवरी से पहले पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम, बीएसएफ ने बॉर्डर के पास पकड़ा हथियारों का जखीरा
Next: अंडे की टोकरी से 2.20 लाख का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.