Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर चलाया साइबर जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर चलाया साइबर जागरूकता अभियान

AltnewsUttarakhand 01/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा पुलिस ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर वरिष्ठ नागरिकों और छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी तथा महिला अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी ने चौबटिया में वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्हें ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल और संदेश, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी, बैंकिंग एवं यूपीआई ठगी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों की जानकारी दी गई। पुलिस ने अनजान कॉल, लिंक और संदिग्ध संदेशों पर भरोसा न करने तथा ओटीपी, एटीएम या डेबिट कार्ड की जानकारी, पिन, सीवीवी और अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी से साझा नहीं करने की अपील की। वरिष्ठ नागरिकों को अनजान व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन भुगतान नहीं करने और बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी गई। साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से शिकायत करने की जानकारी दी गई। साथ ही परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर दादा-दादी के स्नेह से महका राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा
Next: सेवा संकल्प अभियान के तहत तलाड़ में बहुउद्देशीय शिविर, प्रभारी मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.