Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • एएनटीएफ ने 51.42 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा
  • ऊधम सिंह नगर

एएनटीएफ ने 51.42 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी दबोचा

AltnewsUttarakhand 04/04/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एसओजी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने 51.42 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हल्द्वानी वनभूलपुरा का रहने वाला है। वह बहेड़ी से स्मैक लेकर हल्द्वानी जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। बीते गुरुवार शाम एएनटीएफ टीम दरऊ चौक पर गश्त कर रही थी। मंडी गेट पर स्थानीय पुलिस के एसआई हेमचंद तिवारी और कांस्टेबल दीपक कुमार चेकिंग कर रहे थे। एएनटीएफ टीम भी उनके साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने लगी। इस दौरान उन्हें दरऊ चौक की ओर से एक पैदल युवक आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह सकपकाने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 51.42 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम फरमान अली पुत्र सगीर अली निवासी गफूर बस्ती चोरगलिया फाटक वनभूलपुरा वार्ड 24 हल्द्वानी बताया। आरोपी ने बताया कि वह स्मैक का नशा करता है। वह बहेड़ी से स्मैक हल्द्वानी लेकर जा रहा था। एएनटीएफ टीम में एसआई कौशल भाकुनी, कांस्टेबल दिनेश चंद और विनोद खत्री शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वक्फ विधेयक संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को महत्वपूर्ण कदम: धामी
Next: नगर निगम ने अतिक्रमण और सिंगल यूज प्लास्टिक पर की छापेमारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.