Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह को स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई
  • अल्मोड़ा

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह को स्थानांतरण पर दी भावभीनी विदाई

AltnewsUttarakhand 30/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के नैनीताल जनपद स्थानांतरण पर बुधवार को अल्मोड़ा पुलिस की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। विदाई समारोह में एसएसपी ने हरबन्स सिंह के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार, साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता, नशा मुक्ति अभियानों और जनसामान्य के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। हरबन्स सिंह 6 दिसंबर 2024 से 30 सितंबर 2026 तक अल्मोड़ा में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे। इस दौरान उनके कार्यों की पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सराहना की। समारोह में एसएसपी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अल्मोड़ा पुलिस परिवार ने भी उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना जानकी भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा ने चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण को बताया विपक्ष के सवालों का जवाब
Next: गांधी जयंती और शास्त्री जयंती की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उत्थान यात्रा को लेकर यूकेडी की तैयारियां तेज, 11 अक्टूबर से कुमाऊं चरण शुरू

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर अस्पताल में एक्सरे मशीन और एंबुलेंस खराब, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

कनिष्ठ वर्ग की संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.