Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • अटरिया मेले में दिखी कुमाउनी संस्कृति की झलक
  • ऊधम सिंह नगर

अटरिया मेले में दिखी कुमाउनी संस्कृति की झलक

AltnewsUttarakhand 14/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  तीन सप्ताह से अधिक चलने वाले अटरिया मेले में सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए प्राचीन मां अटरिया मंदिर पहुंचे। लोगों ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मन्नतें मांगीं। मेले में कुमाउनी संस्कृति की झलक देखने को मिली। कुमाउनी परिधान में मंदिर पहुंची महिलाओं ने मां की पूजा-अर्चना की। सोमवार को अटरिया मेले के दसवें दिन सुबह से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। धीरे-धीरे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माता को नारियल, चुनरी, फल, पुष्प आदि भेंट किए। उन्होंने मां से सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश, हरियाणा, नैनीताल जनपद से सटे क्षेत्रों के साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी मां के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे सुबह आठ बजे से लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन 12 बजे तक भी उन्हें मां के दर्शन नहीं हो पाए। इस दौरान मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर के पास प्रसाद की दुकानों में भी भीड़ रही। लोगों ने मेले में लगी दुकानों से जमकर खरीददारी की। मेले में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिल गए। मेले में लगे झूलों का बच्चों ने आनंद लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस भवन में सामूहिक भोज
Next: अंबेडकर जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई विचार गोष्ठी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.